फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही भयावहः राज्यपाल जगदीप धनखड़

Fri, 09 Oct 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही भयावह है। यहां अल-कायदा जैसे आतंकी संगठन हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। छह को गिरफ्तार किया गया और तीन अन्य जगहों से गिरफ्तार भी इसी इलाके के हैं। पुलिस और राज्य एजेंसी को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।

विज्ञापन

 


बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के विरोध में गुरुवार को 'नबन्ना चलो अभियान' के दौरान कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार, आंसू गैस के इस्तेमाल के साथ-साथ लाठियां भी भांजी। अब तक 113 बीजेपी कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

वहीं, शुक्रवार को इस मामले में कोलकाता पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय, सांसद लॉकेट चटर्जी, अर्जुन सिंह, राकेश सिंह, भाजपा नेताओं भारती घोष और जयप्रकाश मजूमदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन लोगों पर गैरकानूनी ढंग से जमा होने और कानून के उल्लंघन का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें