पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : एएनआई
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा, विश्व भारती विश्वविद्यालय को किसी विवाद में नहीं घसीटा जाना चाहिए। जो लोग यूनिवर्सिटी को विवाद में डालना चाहते हैं, उनसे अपील करता हूं कि संस्था और उप कुलपति को पूरी स्वायत्तता दें।
ममता के शताब्दी समारोह में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, क्रिकेट में सभी गेंदों को नहीं खेला जाता है और सभी गेंदों को बख्शा भी नहीं जाता है। अगर आप जनता की भलाई के लिए सकारात्मक तरीके से योगदान करना चाहते हैं, लोकतंत्र को मजबूत करना चाहते हैं, संविधान में विश्वास बहाल करना और सभी के ऊपर कानून का शासन रखना चाहते हैं, तो हर गेंद को न खेलें। उन्होंने कहा की मेरे खिलाफ की गई टिप्पणी नो बॉल की श्रेणी में है।
बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे: ममता
हम अपनी मिट्टी का सम्मान करते हैं। कोई भी बंगाल को नष्ट नहीं कर सकता। हम बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे।-ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल