फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली दौरे पर राज्यपाल धनखड़: राष्ट्रपति से दो घंटे तक चली बातचीत, शाम को गृहमंत्री शाह से भी करेंगे मुलाकात

Thu, 17 Jun 2021 03:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। 
विज्ञापन
लखनऊ पहुंचे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा और अंदरूनी कलह से जूझ रही प्रदेश भाजपा के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ दिल्ली दौरे पर हैं। इसी कड़ी में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच करीब 2 घंटे तक बातचीत की।  शाम को वह गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। यह जानकारी गवर्नर हाउस के आधिकारिक सूत्रों ने दी है।  इससे पहले बुधवार को राज्यपाल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी और प्रह्लाद पटेल से भी मुलाकात की। बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई थीं। भाजपा का आरोप है कि उनके 50 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेताओं की हत्या हुई है। भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। 

विज्ञापन




बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू करने की जरूरत- विजयवर्गीय
वहीं पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रभारी और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में वर्तमान में जो कानून व्यवस्था कि स्थिति है उसे देखते हुए वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। जो सरकार 213 सीटें लाकर डेढ़ महीने पहले जनमत जीती हो वहां राष्ट्रपति शासन लगाना प्रथम दृष्टया अभी उचित नहीं लगता। लेकिन,  हालात ऐसे ही हैं।

राज्यपाल के दिल्ली दौरे पर सियासत तेज
इधर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के दिल्ली दौरे पर सियासत भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने सवाल उठाते हुए कहा कि राज्यपाल दिल्ली क्यों गए हैं और वहां केंद्रीय मंत्रियों से क्यों मिल रहे हैं? यह समझ में नहीं आ रहा। सौगत राय ने कहा कि हमने ऐसे राज्यपाल को कभी नहीं देखा, जो संविधान और उसके मानदंडों का सम्मान नहीं करते हैं। हमारे संविधान के अनुसार राज्यपाल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्री परिषद के निर्देशों के मुताबिक काम करने की जरूरत है, लेकिन वह अपनी मर्जी के मुताबिक काम कर रहे हैं।  वहीं, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया-अंकल जी ने कहा है कि वे दिल्ली जा रहे हैं। बंगाल के राज्यपाल साहब, दया करके अब लौटिएगा नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें