फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का दावा, दीदी ने उनके लिए कहा, 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'

Wed, 27 Nov 2019 10:46 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राज्यपाल और राज्य की तृणमूल सरकार के बीच झगड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने एक ट्वीट में यह भी दावा किया कि दीदी ने उनके बारे में 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' भी कहा है। धनखड़ ने अपने ट्वीट में एक बंगाली अखबार की खबर की तस्वीर साझा की है। इसमें दावा किया गया है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा और उनकी ओर इशारा करते हुए बॉलीवुड फिल्म का गाना गाया, 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'। 

धनखड़ ने ट्वीट किया, '...अखबार में 27 नवंबर को खबर छपी, जिसमें विधानसभा में संविधान दिवस का जिक्र किया गया। सम्मानीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के लिए कहा, 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'। मैं इसका जवाब देना ही सही नहीं समझा क्योंकि मुझे उनके पद का सम्मान है।'
विज्ञापन




राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है और वह शिष्टाचार के संबंध में कोई समझौता नहीं करेंगे। भारतीय संविधान दिवस के मौके पर आयोजित संविधान दिवस पर बुलाए गए विशेष सत्र के दौरान उनके बीच कोई सीधी बातचीत नहीं हुई।

धनखड़ ने एक अन्य ट्वीट किया, 'मैंने कभी सम्मान देने में कोई कमी नहीं की, चाहे वह माननीय मुख्यमंत्री ही क्यों न हों। मैं उनका व्यक्तिगत रूप से काफी सम्मान करता हूं। आश्चर्य है कि उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया और मैं चकित रह गया। अमित मित्रा, पार्थो समेत सभी मंत्रियों, अब्दुल मनन और सभी विधायकों का मैंने अभिवादन किया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें