फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राज्यपाल आनंद बोस ने अपनी प्रधान सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटाया, नई टीम का होगा गठन

Mon, 13 Feb 2023 12:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

आईएएस अधिकारी नंदिनी चक्रवर्ती को 18 अगस्त, 2022 को तत्कालीन राज्यपाल ला गणेशन के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल 23 नवंबर को गणेशन की जगह सीवी आनंद बोस ने राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। लेकिन चक्रवर्ती पद पर बनी रहीं।
विज्ञापन
राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने रविवार को प्रधान सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया। राजभवन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आनंद बोस नई टीम का गठन कर रहे हैं। चक्रवर्ती को 18 अगस्त, 2022 को तत्कालीन राज्यपाल ला गणेशन के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल 23 नवंबर को गणेशन की जगह बोस के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद भी वह पद पर बनी रहीं।

विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि यह फैसला रविवार को लिया गया। नंदिनी चक्रवर्ती को राज्यपाल की प्रधान सचिव के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते बोस चाहते हैं कि राजभवन अपने तरीके से काम करे। उनके कार्यालय की देखभाल के लिए नई टीम बनाई जा रही है। टीम जल्द ही काम करना शुरू कर देगी। कई मुद्दों पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के साथ टकराव को लेकर लंबे समय तक चर्चा में रहे पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी राजभवन के लिए अपनी पसंद की टीम बनाई थी।

राज्यपाल की प्रधान सचिव बनाए जाने से पहले चक्रवर्ती बंगाल के गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग में तैनात थीं। बंगाल का राज्यपाल बनाए जाने के बाद बोस ने अपने पहले बयान में शनिवार को कहा था कि उनका मकसद भारत के संविधान की रक्षा करना है और बंगाल के लोगों के कल्याण को बढ़ावा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें