फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: राजभवन में तलाशी अभियान चलाएंगे राज्यपाल, टीएमसी सांसद ने हथियार होने के लगाए थे आरोप

Mon, 17 Nov 2025 12:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि 'बंगाल के राज्यपाल को कह दें कि वे भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुलाना बंद करें। वह उन्हें वहां रख रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें।'
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के आरोपों के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राजभवन में तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया है। दरअसल टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया कि राजभवन में भाजपा के अपराधियों को पनाह दी जा रही है और उन्हें हथियार दिए जा रहे हैं। इसके बाद राज्यपाल ने भी टीएमसी सांसद के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों से राजभवन आकर तलाशी लेने की बात कही थी। 
विज्ञापन


राज्यपाल करेंगे तलाशी अभियान का नेतृत्व
राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि 'सोमवार को एक संयुक्त टीम द्वारा पूरे राजभवन की तलाशी ली जाएगी। इस टीम में कोलकाता पुलिस, केंद्रीय सुरक्षाबल के लोग शामिल होंगे और इस टीम का नेतृत्व राज्यपाल सीवी आनंद बोस करेंगे। राज्यपाल के नेतृत्व वाली टीम राजभवन में हथियारों की मौजूदगी का पता लगाएगी।' बयान में कहा गया है कि राजभवन में तलाशी अभियान चलाने वाली संयुक्त टीम में नागरिक समाज के सदस्य और पत्रकार भी शामिल रहेंगे। 

कल्याण बनर्जी ने राजभवन पर लगाए थे गंभीर आरोप
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया था कि 'बंगाल के राज्यपाल को कह दें कि वे भाजपा के अपराधियों को राजभवन में बुलाना बंद करें। वह उन्हें वहां रख रहे हैं और उन्हें हथियार दे रहे हैं ताकि वे टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले कर सकें। जब तक ये राज्यपाल, राजभवन में हैं, तब तक बंगाल के साथ कुछ अच्छा नहीं हो सकता।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Delhi Blast Case: अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को किया तलब, दिल्ली पुलिस ने जारी किए दो समन
विज्ञापन


टीएमसी सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए राज्यपाल ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है। राज्यपाल ने कहा कि 'जब सत्ताधारी पार्टी के सांसद कहते हैं कि राजभवन में हथियार उपलब्ध हैं तो इसका मतलब ये है कि उनका अपने ही राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है?' राज्यपाल ने चेतावनी दी है कि टीएमसी सांसद अपने बयान के लिए या तो माफी मांगें नहीं तो वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। राज्यपाल ने टीएमसी सांसद के आरोप पर कानून सलाह भी मांगी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें