फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का हेलीकॉप्टर रोकने वाली ममता अपनी हार नहीं रोक पाएंगी : भाजपा

Mon, 04 Feb 2019 12:32 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
CM YOGI - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने टेलीफोन से रैलियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा से डरी हुई हैं, जिस कारण से राज्य सरकार ने पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रथ यात्रा रोक दी और अब मुझे रोक दिया है। अब ममता बनर्जी सरकार के गिने चुने दिन रह गए हैं।’ यूपी के सीएम की दक्षिण दिनाजपुर जिला मुख्यालय बालूरघाट और उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में रैलियां होनी थीं। 

विज्ञापन


योगी ने कहा कि ममता सरकार अराजकता का समर्थन करती है और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करती है। तुष्टीकरण की नीति के कारण ममता सरकार ने बंगाल में दुर्गापूजा पर रोक लगाने की कोशिश की थी। मैं आप सभी से इस गैर लोकतांत्रिक और अराजकतावादी सरकार के खिलाफ लड़ने की अपील करता हूं। उन्होंने कहा कि राज्य का प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की तरह बर्ताव कर रहा है। उन्हें लोगों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सहारे सभा को संबोधित करना पड़ा। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
दक्षिण दिनाजपुर जिला प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं मिलने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय बालूरघाट में जिलाधिकारी आवास के सामने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें