फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल: कंटेनमेंट जोन में 30 सितंबर तक लॉकडाउन, आठ से शुरू होगी मेट्रो सेवा

Mon, 31 Aug 2020 04:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 30 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने कहा है कि मेट्रो रेल सेवा का संचालन आठ सितंबर से श्रेणीबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जाएगा। इसके अलावा राज्य में सात, 11 और 12 सितंबर को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकार ने इसे लेकर सोमवार को एक आदेश जारी किया। 

विज्ञापन

 

राज्य में स्कूल-कॉलेजों के खुलने पर लगा प्रतिबंध 30 सितंबर तक जारी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि 30 सितंबर कर स्कूल, कॉलेज, शिक्षण/प्रशिक्षण/कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। सिनेमा हॉल, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क और थिएटर पर भी प्रतिबंध जारी रहेगा।

वहीं, कंटेनमेंट जोन से बाहर वाले इलाकों में ओपेन एयर थिएटर को 21 सितंबर से खुलने की अनुमति दी गई है। हालांकि, इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से आवश्यक अनुमति लेनी होगी। आठ सितंबर से मेट्रो रेल को भी श्रेणीबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें