फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी के निधन पर पश्चिम बंगाल सरकार ने आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की

Fri, 17 Aug 2018 11:11 AM IST
भाषा, कोलकाता
विज्ञापन
ममता बनर्जी
विज्ञापन
एक ओर जहां देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शोकाकुल है और 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर दी है। महान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए जहां कई राज्यों ने दो दिन से लेकर तीन दिन तक की छुट्टी की घोषणा की हैं वहीं पश्चिम बंगाल सरकार ने भी  दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री का निधन कल शाम 93 साल की उम्र में हो गया था। उन्होंने आखिरी सांस दिल्ली स्थित एम्स में ली, बुधवार देर शाम उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।  

बता दें कि कल देर रात पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना को उद्धृत करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी उपक्रम, शहरी और स्थानीय निकाय, कार्यालय, सरकार के सहयोग से चलने वाले स्कूल और कॉलेज आज दो बजे के बाद बंद रहेंगे।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल शाम दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलकाता से दिल्ली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें