पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी
- फोटो : ट्विटर
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज्य में चुनाव के बाद हो रही हिंसात्मक घटनाओं को देखते हुए गुरुवार को प्रमुख राजनीतिक दलों की एक बैठक बुलाई है। कल होने वाली इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से पार्थो चटर्जी, भाजपा से दिलीप घोष, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से एसके मिश्रा और कांग्रेस से एसएन मित्रा भाग लेंगे।
राज्यपाल केशरी नाथ ने चारों प्रमुख राजनीतिक दलों को पत्र भेजकर उनसे राजभवन में शाम चार बजे होने वाली इस बैठक में भाग लेने को कहा है। राज्य में भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्यपाल की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम राज्य सरकार को उठाना चाहिए थे। हमें पत्र मिला है, हम कल की बैठक में शामिल होंगे।