फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: दुर्गापुर में घर में मिले एक ही परिवार के चार लोगों के शव, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 19 Mar 2023 05:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति (40 वर्षीय) की लाश छत पर लटकी हुई थी, जबकि उसकी पत्नी (35 वर्षीय) और दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर शहर में रविवार की सुबह एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों साथ मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि दुर्गापुर थाना क्षेत्र के कुरियिलियाडांगा में घर पर शव मिले। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति (40 वर्षीय) की लाश छत पर लटकी हुई थी, जबकि उसकी पत्नी (35 वर्षीय) और दो बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले। कमरा अंदर से बंद था। उसकी बेटी दो साल की और बेटा दस साल का था। 

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा से हो रही थी सोने की तस्करी, जवानों ने जब्त किया, दो करोड़ है कीमत
विज्ञापन


मृतकों के पड़ोसियों ने बताया कि व्यक्ति एक रियल एस्टेट कारोबारी था और उस पर संपत्ति विवाद को लेकर रिश्तेदारों का दबाव था। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने उन लोगों की तत्काली गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध किया जिन्होंने व्यक्ति को कथित तौर पर यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। लोगों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने से रोका। हालांकि, पुलिस की ओर से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद वे मान गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें