फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बनर्जी फिर मुश्किल में फंसे: ऑफिस सील करने की तैयारी? अग्निशमन विभाग ने नोटिस में क्या कहा?

Wed, 02 Sep 2026 11:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बिलबोर्ड विवाद में हुई कथित छड़प के बाद कोलकाता पुलिस ने टीएमसी सांसद को नोटिस जारी किया था। अब अग्निशमन विभाग ने भी अभिषेक बनर्जी को नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी, सांसद, टीएमसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। अब पश्चिम बंगाल अग्निशमन और आपात सेवा विभाग ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेज दिया है। अग्निशमन विभाग ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट स्थित ऑफिस की सुरक्षा से जुड़ी कई कमियों का हवाला देते हुए नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि इस जगह का फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट 10 अगस्त को खत्म हो गया था और इसे रिन्यू नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


ऑफिस हो सकता है सील?
अधिकारी ने बताया, 'सुरक्षा में कुछ कमियां पाई गई थीं और हमने 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है।' विभाग ने बिल्डिंग के मालिक और किराएदार से यह भी स्पष्टीकरण मांगा है कि जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने के लिए इस जगह को सील क्यों न किया जाए? कोलकाता पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को 9 कैमक स्ट्रीट स्थित बिल्डिंग का हर फ्लोर पर जाकर निरीक्षण किया। इसमें सातवें और आठवें फ्लोर पर बनर्जी का ऑफिस वाला हिस्सा भी शामिल था। यह निरीक्षण फायर सेफ्टी ऑडिट का हिस्सा था।

नोटिस के अनुसार, निरीक्षण में बिल्डिंग में फायर सेफ्टी इंतजामों में कई कमियां पाई गईं। जिन मुद्दों की ओर इशारा किया गया, उनमें सातवें फ्लोर पर आग बुझाने के लिए पानी की अपर्याप्त उपलब्धता और इमरजेंसी में बाहर निकलने के लिए कोई तय फायर एग्जिट न होना शामिल है।
विज्ञापन


बिलबोर्ड विवाद के बाद हुआ एक्शन
यह नोटिस कैमक स्ट्रीट स्थित बिल्डिंग से कथित तौर पर अनधिकृत बिलबोर्ड हटाने को लेकर पुलिस और अभिषेक बनर्जी के समर्थकों के बीच हुए विवाद के कुछ दिनों बाद आया है। जिसके कारण टीएमसी कार्यकर्ताओं, पुलिस और सिविक अधिकारियों के बीच टकराव हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि आगे की कार्रवाई का फैसला करने से पहले फायर डिपार्टमेंट मालिक और किराएदार द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स की जांच करेगा।

बिलबोर्ड विवाद में पुलिस के सामने पेश हुए डेरेक ओ ब्रायन
बिलबोर्ड विवाद में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन बुधवार को शेक्सपियर सरानी पुलिस स्टेशन में पेश हुए। पुलिस ने 27 अगस्त की घटना को लेकर अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन को नोटिस जारी कर पेश होने को कहा था। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) (दंगा और घातक हथियार का इस्तेमाल), 190 (गैरकानूनी सभा), 121(1) (लोक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए चोट पहुंचाना), 74(महिला पर हमला), 3 (5), 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें