फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा महासचिव विजयवर्गीय और दिलीप घोष पर एफआईआर दर्ज, हिंसा के लिए उकसाने का आरोप

Wed, 09 Dec 2020 12:36 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
विज्ञापन
भाजपा महासचिव विजयवर्गीय और दिलीप घोष (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष पर राज्य के सिलीगुड़ी में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं पर लोगों को हिंसा के लिए उकसाने का आरोप है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भाजपा ने अभी से भी तैयारियों को शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने राज्य में जीत हासिल करने के लिए अपने दिग्गजों को चुनावी रैलियों में अभी से ही उतारना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में प्रचार करने वाले हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा हर हाल में राज्य में चुनाव जीतना चाहती है। 


वहीं, राज्य के सिलीगुड़ी में सात दिसंबर को भाजपा के 'उत्तरकन्या अभियान' के दौरान हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत भी हो गई थी, जिसे लेकर भाजपा ने आठ दिसंबर को उत्तर बंगाल में बंद का एलान किया था। पार्टी का आरोप था कि कार्यकर्ता की मौत पुलिस की गोली से हुई।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा- हमारी गोलीबारी से नहीं हुई कार्यकर्ता की मौत

दूसरी तरफ, सिलीगुड़ी में पार्टी की रैली में भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से की गई गोलीबारी में हुई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस इस तरह के हथियार का उपयोग नहीं करती है।

पुलिस की गोलीबारी में भाजपा कार्यकर्ता की मौत होने के आरोपों से इनकार करते हुए राज्य पुलिस ने कहा कि पार्टी की सोमवार को हुई रैली में भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ‘शॉटगन जख्मों के कारण मौत हुई।’ पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है। यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी की कल की रैली में हथियारबंद लोग लाए गए और उन्होंने आग्नेयास्त्रों से गोलीबारी की। 

इसने कहा, प्रदर्शन स्थल पर खड़े भाजपा कार्यकर्ता के पास ही किसी व्यक्ति ने नजदीक से गोली चलाई जिससे वह जख्मी हो गया। यह अभूतपूर्व है। हथियारबंद लोगों को प्रदर्शन के कार्यक्रमों में लाना और उन्हें गोली चलाने के लिए उकसाने के बारे में नहीं सुना गया है। 

राज्य पुलिस ने कहा कि आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काने की मंशा थी और सीआईडी को जांच के लिए कहा गया है। इसने कहा,  सच्चाई बाहर आएगी और जिन लोगों ने जघन्य अपराध की योजना बनाई और अंजाम दिया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

ममता का भाजपा पर आरोप- अपने कार्यकर्ताओं को खुद मरवा रही पार्टी

भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया किया कि भाजपा अपनी रैलियों में लोगों को मार रही है और सवाल किया कि क्या दुष्प्रचार के लिए ऐसा किया जा रहा है।

बनर्जी ने रानीगंज में जनसभा में आरोप लगाया, भाजपा झूठ फैलाने में लिप्त है। वह लोगों की हत्याएं करवा रही है। वह धरना, रैली कर लोगों की हत्याएं करवा रही है। क्या आपने प्रचार पाने के लिए ऐसा किया क्योंकि रैली में बहुत लोग नहीं आए थे...पुलिस इसका इस्तेमाल नहीं करती है। प्रचार पाने के लिए क्या आपने व्यक्ति को मार डाला
विज्ञापन

भाजपा ने पुलिस पर लगाया कार्यकर्ता की मौत का आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर संघर्ष के दौरान पुलिस ने शॉटगन से गोलीबारी की, जिससे पार्टी कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई। भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने संवाददाताओं से कहा, हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से जख्म के कारण हुई। हमारे खिलाफ यह आरोप कि हमने हथियारबंद लोगों को लाया था, पूरी तरह निराधार है और यह पुलिस गोलीबारी की बात को ढंकने के लिए कहा जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें