फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कोलकाता में फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़, 27 गिरफ्तार

Fri, 18 Nov 2022 08:17 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पुलिस के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के बाद यह छापेमारी की गई। पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा कई कंप्यूटर और अन्य गैजेट भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता से सटे बिधाननगर सिटी पुलिस ने सेक्टर पांच में एक आईटी काम्प्लेक्स में एक फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 14 महिलाओं सहित 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के बाद यह छापेमारी की गई। पुलिस ने 27 लोगों को गिरफ्तार करने के अलावा कई कंप्यूटर और अन्य गैजेट भी जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल काल सेंटर को संचालित करने के लिए किया जाता था। 
विज्ञापन


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नेटवर्क कितना फैला है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार लोगों ने कितनों से ठगी की है। 

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही कोलकाता में एक और फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें 26 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें