फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल में एक और छात्रा के साथ दरिंदगी, इंजीनियरिंग कर रही युवती से दुष्कर्म; सहपाठी गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक छिपा रहा और जैसे ही आनंदपुर स्थित अपने घर लौटा, वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
छात्रा के साथ दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में एक और युवती के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। कोलकाता के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ उसके सहपाठी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को शहर के दक्षिणी हिस्से के आनंदपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पढ़ाई करने आई छात्रा ने आनंदपुर पुलिस स्टेशन में अपने सहपाठी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसके पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई और बाद में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के गृहराज्य का नहीं किया खुलासा
पुलिस ने इंजीनियरिंग छात्रा के गृह राज्य का अभी खुलासा नहीं किया है। यह घटना पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के कुछ दिनों बाद ही हुई है। दुर्गापुर घटना को लेकर पहले ही ममता सरकार विपक्षियों के निशाने पर है। अब नई घटना से उसकी परेशानी और बढ़ सकती है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों तक छिपा रहा और जैसे ही आनंदपुर स्थित अपने घर लौटा, वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 22 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

ये भी पढ़ें- दुर्गापुर दुष्कर्म मामला: पुलिस ने पीड़िता के दोस्त को भी किया गिरफ्तार; अब तक छह की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म को लेकर पहले ही आलोचना झेल रही ममता सरकार
विपक्षी भाजपा कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बंगाल की ममता सरकार को घेर रही है। बीते साल कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर बंगाल सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि दुर्गापुर घटना को लेकर फिर से बंगाल सरकार निशाने पर आ गई है। दुर्गापुर घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी के बयान ने और मामले को भड़का दिया है और उनके बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें