फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Polls: 'टीएमसी के शासन में जनता डर के साये में जीने को मजबूर', बंगाल में ममता सरकार पर गरजे राजनाथ सिंह

Mon, 20 Apr 2026 07:12 PM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगाल में एक रैली में टीएमसी पर  तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में कानून-व्यवस्था बिगड़ी, निवेश घटा और भ्रष्टाचार बढ़ा है। उन्होंने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो ‘दुर्गा स्क्वॉड’ बनाकर महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल का चुनावी रण अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है और सियासी घमासान अपने चरम पर है। मतदान से ठीक पहले आरोपों की बौछार और बयानबाजी का तूफान तेज हो गया है। इसी उबाल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंच से सीधा वार करते हुए तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और जनता डर, भ्रष्टाचार और अपराध के साये में जीने को मजबूर है।

विज्ञापन


बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में उद्योग और निवेश कम हो रहे हैं क्योंकि यहां सुरक्षा की कमी है। उन्होंने कहा कि जहां देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, वहीं बंगाल पीछे रह गया है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली दंगों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: उमर खालिद को नहीं मिली राहत, समीक्षा की मांग वाली याचिका भी हुई खारिज
विज्ञापन


ममता बनर्जी पर लगए गंभीर आरोप
अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन में भ्रष्टाचार, जमीन माफिया और भाई-भतीजावाद बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी और महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने दुर्गा स्क्वॉड बनाने का वादा किया, जो महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगा।

राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी- राजनाथ सिंह
इसके साथ ही सिंह ने यह भी कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है और युवा काम के लिए दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। भाजपा सरकार बनने पर 5 साल में 5 लाख नौकरियां देने और हर साल 1 लाख रोजगार देने का वादा किया। रक्षा मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सत्ता में आने के डेढ़ महीने के अंदर सरकारी कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- सूरत में हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़: दिल्ली के आप नेता से जुड़े हैं तार, जांच शुरू; जानें AAP की प्रतिक्रिया

विज्ञापन


बांग्लादेश से घुसपैठ के मुद्दे पर क्या बोले राजनाथ सिंह
बांग्लादेश से घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सीमा पर बाड़ लगाने का काम राज्य सरकार की देरी की वजह से प्रभावित हुआ। भाजपा सरकार बनने पर इस काम को तेजी से पूरा किया जाएगा और घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने किसानों को बेहतर दाम दिलाने, आयुष्मान भारत योजना लागू करने और बंगाल को मछली उत्पादन में नंबर वन बनाने का वादा भी किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह चुनाव डर और भरोसे के बीच की लड़ाई है और लोगों से भाजपा को वोट देकर नया बंगाल बनाने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें