पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल से गड़बड़ी की खबरें आई हैं। चुनाव आयोग ने गुरुवार को अधिकारियों से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। आरोप है कि डोमकल में कई लोगों को वोट डालने से रोका गया।
विज्ञापन
डोमकल में कई मतदाताओं ने शिकायत की कि उन्हें डराया और धमकाया गया। कुछ लोगों का दावा है कि उन्हें पोलिंग बूथ पर जाने पर हमले की चेतावनी दी गई थी। वहीं विधानसभा के रायपुर गांव में लोगों ने बताया कि सुबह से ही वहां हथियारबंद लोग मौजूद थे। इससे पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।
ये आरोप सत्ताधारी पार्टी टीएमसी पर लगे हैं। हालांकि, टीएमसी ने अभी इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सुबह-सुबह इलाके में न तो स्थानीय पुलिस और न ही केंद्रीय बल दिखाई दिए। हालांकि बाद में स्थिति में सुधार हुआ, जब केंद्रीय बलों के साथ पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी इलाके में पहुंची।
अधिकारियों ने कहा, चुनाव आयोग ने इसी के संबंध मेंएक रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद मतदाताओं को सुरक्षा घेरे में पोलिंग बूथ तक ले जाया गया। और वहां फिर से सही तरीके से मतदान शुरू हो गया।