फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमसी ने कहा: नंदीग्राम से जीत रही हैं ममता बनर्जी, दूसरी सीट से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Fri, 02 Apr 2021 12:41 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर निशाना साधते करते हुए सवाल किया कि क्या वह दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगी क्योंकि नंदीग्राम में उनकी हार तय प्रतीत हो रही है। इसके कुछ घंटे बाद ही बंगाल के सत्तारूढ़ दल ने स्पष्ट किया कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। पार्टी ने कहा कि नंदीग्राम से ममता ही जीत रही हैं। बता दें कि प. बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान हुआ। इसमें नंदीग्राम सीट भी शामिल थी जहां से सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही हैं।

विज्ञापन

 

भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार ने प्रधानमंत्री की बात को दोहराते हुए कहा कि बनर्जी नंदीग्राम में आसन्न हार के बाद दूसरी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। पार्टी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री को ऐसे आधारहीन दावों के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

पार्टी के एक अन्य नेता ने नाम उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि ममता के किसी दूसरी सीट से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं है क्योंकि वह नंदीग्राम सीट पर आसानी से जीत हासिल करेंगी।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में हिंसा की छिटपुट घटनाओं और मतदान में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद शाम पांच बजे तक 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

बूथ पर कब्जा करने और पक्षपातपूर्ण व्यवहार के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने बोयल गांव की एक घटना पर रिपोर्ट तलब की है, जहां भाजपा समर्थकों के कथित घेराव के कारण तृणमूल कांग्रेस प्रमुख करीब दो घंटे तक रुकी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें