फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election: बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या फिर से घटा सकता है EC, तृणमूल कांग्रेस ने उठाए सवाल

Fri, 01 May 2026 12:16 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले चुनाव आयोग काउंटिंग सेंटर्स की संख्या फिर से घटा सकता है। आयोग के इस फैसले पर तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। हालांकि आयोग पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले चुनाव आयोग मतगणना केंद्रों की संख्या में कटौती करने की तैयारी में है। एक अधिकारी ने बताया कि आयोग केंद्रों की संख्या 87 से घटाकर 77 कर सकता है। इससे पहले करीब दो हफ्ते पहले भी केंद्रों की संख्या 108 से घटाकर 87 की गई थी।
विज्ञापन


क्या बोले निर्वाचन अधिकारी?
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने जानकारी दी कि 294 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना केंद्रों की संख्या जरूरत पड़ने पर 77 से भी कम की जा सकती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी जाएगी। अग्रवाल खुद भी कई केंद्रों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: West Bengal Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिलेगी 192 सीटें? टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल ने चौंकाया
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस उठाए सवाल
मतगणना से महज तीन दिन पहले लिए जा रहे इस फैसले पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने अचानक किए जा रहे इस बदलाव पर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस कदम के पीछे का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।
विज्ञापन


कोलकाता की बात करें तो यहां की 11 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती पांच अलग-अलग केंद्रों पर की जाएगी। फिलहाल चुनाव आयोग पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की कोशिश में जुटा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें