फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: 'ममता राज की छुट्टी' पर भड़के डेरेक ओ ब्रायन, बोले- भाजपा खेल रही 'माइंड गेम'

Sat, 03 Apr 2021 01:07 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
डेरेक ओ ब्रायन - फोटो : ani
विज्ञापन

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 'ममता राज की छुट्टी' वाले बयान पर पलटवार किया है। डेरेक ने कहा है कि शुक्रवार की रात नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बंगाल में एक समीक्षा बैठक की। वे जानते हैं कि हम उनसे आगे हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में हम भाजपा से तीन फीसदी आगे थे और इस बार यह बढ़कर छह फीसदी हो गया है। ओ ब्रायन ने कहा कि 'टूरिस्ट गैंग' बड़े-बड़े बयानों के बावजूद भी हमने पीछे है, इसलिए भाजपा 'माइंड गेम खेल रही। बता दें कि इससे पहले जेपी नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के नतीजे इस बार चौंकाने वाले आएंगे। ममता जी के राज की छुट्टी करने के लिए बंगाल की जनता आतुर बैठी है, पहले दो चरण में ये साफ हो गया है कि टीएमसी साफ और भाजपा आ रही है। नंदीग्राम में भी भाजपा की जीत निश्चित है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें