फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal election 2021: चुनाव घोषणा के बाद पीएम मोदी की बंगाल में पहली बड़ी रैली सात मार्च को होगी

Tue, 02 Mar 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

चुनाव घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाली में पहली बड़ी रैली सात मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने जा रही है। भाजपा इस रैली को भीड़ की दृष्टिकोण से ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

विज्ञापन


भाजपा सूत्रों का कहना है कि सांसद से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित करने का काम सौंपा गया है। पार्टी नेता नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को रैली में पहुंचने की अपील कर रहे हैं।

साथ ही पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया अभियान भी चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह रैली चुनाव से पहले मतदाताओं के मूड को दिखाएगा।
विज्ञापन


रैली स्थल पर तीन स्टेज तैयार करवाए जा रहे हैं, एक पीएम मोदी व वरिष्ठ नेताओं के लिए तथा दो अन्य मुख्य स्टेज के दोनों तरफ जिसमें प्रदेश नेता और उम्मीदवार होंगे। स्थानीय कलाकारों अपना प्रदर्शन करने के लिए बुलाया गया है। इससे पहले 28 फरवरी को कांग्रेस-वामदलों के गठबंधन ने इस ग्राउंड पर विशाल रैली कर अपनी ताकत दिखाई थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें