फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Election: मिथुन चक्रवर्ती हो सकते हैं भाजपा में शामिल, पीएम मोदी की रैली सात मार्च को

Fri, 05 Mar 2021 07:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मिथुन  चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने की अटकलें एक बार पुन: जोर पकड़ रही हैं। माना जा रहा है कि वे सात मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मिथुन दा इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात कर चुके हैं। 
 
विज्ञापन
mithun chakraborty - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग जीतने में पुरजोर ताकत झोंक रही भाजपा को ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी सहारा मिल सकता है। एक बार पुन: मिथुन दा के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा सांसद व पश्चिम बंगाला भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा-यदि मिथुन चक्रवर्ती आते हैं तो यह बंगाल व हमारी पार्टी दोनों के लिए अच्छा रहेगा। यदि वह पीएम मोदी की रैली के मंच पर भाजपा में शामिल होंगे तो बंगाल की जनता खुश होगी। बता दें, पीएम मोदी की सात मार्च को बंगाल में रैली होने वाली है। इसी रैली में मिथुन दा के भाजपा में आने की चर्चा है। 
विज्ञापन

 
तृणमूल के राज्यसभा सदस्य रहे हैं चक्रवर्ती
बॉलीवुड के ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। भाजपा बंगाल चुनाव फतह करने के लिए राज्य के दिग्गज नेताओं व अभिनेताओं को अपने पाले में लाकर अपनी ताकत बढ़ा रही है। सोनार बांग्ला बनाने के उसके मिशन के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है। 

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के तहत आठ चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत इसी माह 27 मार्च से हो रही है। भाजपा राज्य में पहली बार तो ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता प्राप्त करने के लिए जी-जान से जुटी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें