फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण का प्रचार थमा, ममता बनर्जी का दावा, भाजपा को 70 सीटें भी नहीं मिलेंगी

Thu, 15 Apr 2021 05:02 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता

सार

  • चुनाव आयोग ने इस चरण में प्रचार पर 48 घंटे की जगह 72 घंटे पहले रोक लगा दी
  • करीब 1.13 करोड़ मतदाता इस चरण में 342 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के लिए 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार की शाम थम गया। इन सीटों के लिए 17अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस चरण में प्रचार पर 48 घंटे की जगह 72 घंटे पहले रोक लगा दी। करीब 1.13 करोड़ मतदाता इस चरण में 342 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


इस चरण में सिलीगुड़ी के पूर्व मेयर और वाम फ्रंट नेता अशोक भट्टाचार्य, मंत्री ब्रात्य बसु और भाजपा के समिक भट्टाचार्य भी चुनावी मैदान में हैं। कुल 15,789 मतदान केंद्रों पर मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6.30 तक मतदान कर सकेंगे। इस चरण में उत्तर 24 परगना की 16, बर्दवान पूर्व की 8, नदिया की 8, जलपाईगुड़ी की 7, दार्जिलिंग की 5, कलिमपोंग की एक सीट पर मतदान होने हैं। कूचबिहार की घटना के बाद आयोग ने इस चरण में केंद्रीय सुरक्षा बल की 853 कंपनियों को तैनात करने का निर्णय लिया है।

ममता बनर्जी का दावा, भाजपा को  बंगाल में 70 सीटें भी नहीं मिलेंगी
भाजपा के बंगाल में 200 सीट से अधिक जीतने के दावे के उलट पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को यहां 70 सीटें भी हासिल नहीं होंगी। जलपाईगुड़ी के फूलबाड़ी में आयोजित एक रैली में बुधवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार चरणों में ही 100 सीट जीतने के दावे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि पीएम दावा करते हैं कि चार चरण में ही भाजपा 100 सीटें जीत गईं। जबकि हकीकत यह है कि चुनाव के बाद भाजपा 294 सीटों में से 70 भी नहीं निकाल पाएगी।
विज्ञापन


भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप
तृणमूल सुप्रीमो ने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा एक ही मुद्दे पर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग बात करती है। उन्होंने कहा कि दार्जिलिंग में गृहमंत्री कहते हैं एनआरसी नहीं होगा। जबकि एनआरसी के नाम पर 14 लाख लोगों को शिविरों में भेजा गया। तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो विवादास्पद एनआरसी राज्य में लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से जमकर मतदान करने की अपील की।

भाजपा पर राज्य में कोरोना फैलाने का आरोप
तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा बाहरी राज्यों से लोगों को बुला रही है, जहां पहले से ही कोरोना पीक पर है। इसकी वजह से राज्य में मामले बढ़ रहे हैं। ममता ने कहा, ये लोग कोरोना फैला देंगे, उसके बाद चले जाएंगे। पिछले साल कोई भाजपा नेता कोरोना के समय यहां नहीं आए थे। पेट्रोल और गैस की बढ़ी कीमतों के लिए भी उन्होंने भाजपा को घेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें