फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: थप्पड़ मारा, हाथ मरोड़े, गालियों के साथ दी दुष्कर्म की धमकी; महिला डॉक्टर से बर्बरता, दो गिरफ्तार

Tue, 21 Oct 2025 05:37 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर एक डॉक्टर पर हमला किया गया है। उलूबेरिया के सरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर को न सिर्फ थप्पड़ मारा गया, बल्कि उसके हाथ मरोड़कर उसको गालियां और दुष्कर्म की भी धमकी दी गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में सरत चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ कथित रूप से हमला किया गया और उसे दुष्कर्म की धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सोमवार को उलूबेरिया में मौजूद अस्पताल में हुई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर ने इस घटना के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'पत्नी को कपड़े तक नहीं लेने दिए...शर्मनाक', वैवाहिक विवाद में पति को सुप्रीम कोर्ट की फटकार; दिया ये आदेश

क्या था पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब खारिया माइनापुर की एक गर्भवती महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर में मरीज के दाखिले के बाद, शाम को डॉक्टर ने सामान्य जांच की। लेकिन मरीज की जटिलताओं के कारण डॉक्टर पूरी तरह शारीरिक जांच नहीं कर सकीं। पुलिस जांच में पता चला कि जांच के बाद मरीज के रिश्तेदार, जो कि ट्रैफिक होम गार्ड हैं, और उनके एक पड़ोसी ने डॉक्टर से मरीज की स्थिति के बारे में सवाल किए। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन


महिला डॉक्टर से बर्बरता की इंतहा
इस दौरान डॉक्टर के साथ कथित रूप से मारपीट की गई- उनके हाथ को मोड़ा गया, थप्पड़ मारा गया और गालियों का सामना करना पड़ा। आरोपियों ने महिला डॉक्टर को दुष्कर्म की धमकी भी दी और चेतावनी दी कि अगर वे अस्पताल से बाहर जाएंगी तो उन्हें नतीजे भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Sabarimala Gold: SIT ने केरल हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में दाखिल की पहली रिपोर्ट, जानें कहां तक पहुंची जांच

शिकायत पर ट्रैफिक होम गार्ड और एक शख्स गिरफ्तार
अस्पताल का वार्ड मास्टर तुरंत पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को उलूबेरिया पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित ट्रैफिक होम गार्ड और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और उस समय मौजूद गवाहों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें