बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर बताया कि वह सबसे पहले नवंबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद अप्रैल, 2021 में कोरोना की चपेट में आए और एक बार फिर से वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
पूर्व भाजपा सांसद व टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, पिता व कई स्टाफ के लोग भी कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन
बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया कि मैं, मेरी पत्नी, पिता और कई स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन मेरी चिंता कॉकटेल टीके की ऊंची कीमतों को लेकर है, जो 61 हजार रुपये का है। मेरे पिता, जो 84 साल के हैं, उन्हें इस टीके की जरूरत थी और मुझे यह खरीदनी पड़ी। आर्थिक रूप से कमजोर लोग इसे कैसे खरीदेंगे?
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया कि वह तीसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पहली बार नवंबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे, तब उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद अप्रैल, 2021 में संक्रमित हुए और अब तीसरी बार एक बार फिर से वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी काफी कम लोग ही मास्क पहन रहे हैं और संक्रमण को ट्रेस करने का अब कोई रास्ता नहीं बचा है।