फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Secunderabad Shalimar Express: सिकंदराबाद शालीमार एक्सप्रेस पटरी से उतरी; कोई हताहत नहीं, राहत-बचाव कार्य जारी

Sat, 09 Nov 2024 08:53 AM IST
एन अर्जुन न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डिब्बों के पटरी से उतरने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि सभी सुरक्षित हैं। स्थानीय लोगों ने आकर लोगों की मदद की। बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी। मरम्मत का काम चल रहा है। धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Train Derail - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में नलपुर स्टेशन के पास शनिवार सुबह सिकंदराबाद से शालीमार आ रही साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गईं। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। लोगों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। राहत व बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में फंसे यात्रियों को लाने के लिए विशेष राहत ट्रेन और बसों का इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन


कोलकाता में दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ओमप्रकाश चारण ने बताया कि यह हादसा हावड़ा-खड़गपुर रेल मार्ग पर सुबह 5.31 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मिडिल लाइन से डाउन लाइन में जाते समय ट्रेन डिरेल हो गई। इसमें एक पार्सल वैन और दो पैसेंजर कोच पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे द्वारा 10 बसों की व्यवस्था की गई है। हादसे के चलते इस खंड पर ट्रेन सेवा भी अवरुद्ध हो गई है। सेवा को बहाल करने का काम जारी है। रेलवे ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों के मुताबिक, ट्रेन की स्पीड सामान्य से कम ही थी। अचानक ही तेज झटका महसूस हुआ। सीट के ऊपर रखे सामान नीचे गिर गए। ट्रेन को ड्राइवर ने तत्काल रोक दिया। सीपीआरओ ने बताया कि हादसे के बाद 22850 सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। जो डिब्बे पटरी से उतरे हैं, उन्हें भी कुछ खास नुकसान नहीं पहुंचा है।

अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे की जांच की जाएगी। क्या ट्रेन की पटरी में कोई समस्या थी या ड्राइवर की किसी चूक से ये हादसा हुआ, इस बात की जांच की जाएगी। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ट्रेन में कोई तकनीकी खामी तो नहीं थी।
 

विज्ञापन

दूसरी ओर, यात्रियों की सुविधा के लिए पहले ही खड़गपुर सेक्शन से हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया गया है। दुर्घटना में फंसे यात्रियों को लाने के लिए विशेष राहत ट्रेन और बसों का इंतजाम किया गया है। अधिकांश यात्रियों को हावड़ा लाया जा रहा है। वहीं से उनके अगले गंतव्य की ओर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच, इस घटना का प्रभाव अन्य स्टेशनों पर भी पड़ा है। कई ट्रेनें देर से चलने लगी हैं। 

दक्षिण-पूर्व रेलवे के सभी स्टेशनों पर भीड़ बढ़ रही है। मिदनापुर से हावड़ा जाने वाले सभी यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही मिदनापुर स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ है। सुबह से हावड़ा जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप सामान्य यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब तक, मिदनापुर स्टेशन से हावड़ा जाने वाली जिन ट्रेनों के लिए टिकट दिए गए थे, उनका शुल्क निर्धारित समय के बाद वापस किया जा रहा है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें