फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने की मुकुल रॉय की पत्नी से अस्पताल में मुलाकात

Thu, 03 Jun 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलकाता

सार

  • भिषेक बनर्जी अस्पताल पहुंचकर मुकुल की पत्नी कृष्णा रॉय का हालचाल जाना। कृष्णा रॉय की ईएम बायपास सर्जरी की गई है।
विज्ञापन
अभिषेक बनर्जी - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता व भाजपा सांसद मुकुल रॉय की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में वापसी की सुगबुगाहट के बीच बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी उनकी बीमार पत्नी से मिलने अस्पताल पहुंचे। इससे एक बार फिर अफवाहों का बाजार गरम हो गया है।

विज्ञापन


हालांकि बनर्जी के अस्पताल पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने भी अस्पताल पहुंचकर मुकुल की पत्नी कृष्णा रॉय का हालचाल जाना। कृष्णा रॉय की ईएम बायपास सर्जरी की गई है।

सूत्रों का कहना है कि मुकुल रॉय कोविड-19 संक्रमण के कारण घर पर होने के कारण टीएमसी नेता अभिषेक के अस्पताल पहुंचने के दौरान मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके बेटे शुभ्रांशु उस समय वहीं मौजूद थे और दोनों के बीच बातचीत भी हुई।
विज्ञापन


बता दें कि पूर्व टीएमसी विधायक और फिलहाल भाजपा नेता शुभ्रांशु ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद में टीएमसी का समर्थन किया था। इसके बाद से ही मुकुल रॉय और शुभ्रांशु के टीएमसी में वापस लौटने के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मुकुल भी अपने से जूनियर नेता शुभेंदु अधिकारी को नेता विपक्ष बनाए जाने के भाजपा आलाकमान के फैसले से सहज नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें