ममता बनर्जी ने कहा है कि जब से हमारा देश आजाद हुआ है तब से ही उसे अंतरराष्ट्रीय शांति, गैर-आक्रामकता, सीमा पार आक्रमण और हस्तक्षेप की अस्वीकृति को लेकर अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यूक्रेन मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिना शर्त समर्थन की पेशकश की। उन्होंने पीएम से अनुरोध किया कि अंतरराष्ट्रीय शांति और गैर आक्रामकता के लिए इस एक राष्ट्रीय प्रस्ताव के लिए एक सर्वदलीय बैठक की जाए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में बनर्जी ने दोहराया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने और विशेष रूप से संकट में फंसे हमारे छात्रों को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के संबंध में देश एकजुट है।
बनर्जी ने लिखा, 'मैं आपसे अंतरराष्ट्रीय संकट के दौरान मेरे बिना शर्त समर्थन को स्वीकार करने और अंतरराष्ट्रीय शांति व गैर-आक्रामकता संबंधी देश के रुख के अनुरूप संकट से उबरने के राष्ट्रीय संकल्प के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने पर विचार करने का आग्रह करती हूं।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे लिखा कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के नाते भारत को दुनिया को शांतिपूर्ण समाधान देने के लिए आगे आना चाहिए। हमें यह बिना किसी हिचकिचाहट के करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हालांकि युद्ध पर हमारे सामान्य रुख पर चिंता व्यक्त की गई है।
ममता बनर्जी ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय शांति, गैर-आक्रामकता, सीमा पार आक्रमण व हस्तक्षेप को खारिज किए जाने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मुझे यकीन है कि हमारे राजनयिक मामलों को संभालने में आप इन सिद्धांतों के आधार पर नेतृत्व करेंगे।