फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु के सीएम का दावा: गैर-भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की जल्द होगी बैठक, राज्यपालों को लेकर होगी चर्चा

Sun, 13 Feb 2022 09:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

इस विवाद की शुरुआत शनिवार को हुई जब स्टालिन ने कहा था कि बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ओर से राज्य विधानसभा का सत्रावसान करने के कृत्य औचित्यपूर्ण नहीं था। इसके बाद ममता ने उन्हें फोन कर गैर-भाजपा शासित राज्यों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और बंगाल सीएम ममता बनर्जी। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच का विवाद अब दूसरे राज्यों में भी गंभीर चर्चा का विषय बन गया है। इसे पूरे विवाद में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने भी एंट्री ली है। दरअसल, ममता बनर्जी ने आज ही स्टालिन से फोन पर बात की थी। इसके बाद तमिलनाडु सीएम ने ट्वीट कर बताया कि ममता बनर्जी ने उनसे गैर-भाजपा शासित राज्यों में राज्यपाल की भूमिका को लेकर शिकायत की। स्टालिन ने बताया कि जल्द ही दिल्ली के बाहर विपक्षी पार्टी के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक भी बुलाई जाएगी।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला, जुबानी जंग में स्टालिन क्यों हुए शामिल?
इस विवाद की शुरुआत शनिवार को हुई जब स्टालिन ने कहा था कि बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की ओर से राज्य विधानसभा का सत्रावसान करने के कृत्य औचित्यपूर्ण नहीं था। स्टालिन ने ट्वीट में आगे कहा, इतने ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती और यह स्थापित नियमों और परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा, राज्य के ‘सांकेतिक’ प्रमुख को संविधान बरकरार रखने में आदर्श व्यक्ति होना चाहिए। लोकतंत्र की खूबसूरती एक-दूसरे को परस्पर सम्मान देने में है।

हालांकि, स्टालिन के इस बयान पर राज्यपाल धनखड़ भड़क गए। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का सम्मानपूर्वक ध्यान आकर्षित करना असामान्य रूप से उचित है कि उनकी अत्यधिक कटु और आहत करने वाली टिप्पणियां कम-से-कम तथ्यों पर आधारित नहीं है। ममता बनर्जी के अनुरोध पर विधानसभा का सत्रावसान किया गया। धनखड़ ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भी पोस्ट किया।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने फोन लगाकर स्टालिन से की विवाद पर चर्चा
इसी विवाद के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने स्टालिन से बात की। माना जा रहा है कि ममता ने धनखड़ को लेकर स्टालिन से बातचीत की। इसी के बाद तमिलनाडु सीएम ने ट्वीट कर विपक्षी राज्यों के सीएम के बीच बैठक का एलान किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें