फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee Dharna: केंद्र सरकार के खिलाफ आज धरने पर बैठेंगी ममता, टीएमसी सांसद भी करेंगे विरोध प्रदर्शन

Wed, 29 Mar 2023 07:25 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता

सार

सीएम ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है। केंद्र की ओर से 7,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि बंगाल को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। सीएम ममता का आरोप है कि केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है। 

विज्ञापन


बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, केंद्र सरकार ने 7000 करोड़ रुपये नहीं दिया है। 100 दिन काम योजना के तहत एक दिन का काम नहीं दिया है। वे इसके खिलाफ बुधवार दोपहर से 48 घंटे के धरने पर बैठेंगी। उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि जीएसटी का समर्थन करके गलती कर दी है। वहीं, टीएमसी के सभी सांसद भी 'लोकतंत्र, संघवाद और संसद बचाओ' के मुद्दे को लेकर आज सुबह 10 बजे संसद भवन में अंबेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले सीएम ममता ने कहा था कि, इस साल भी बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया है। इसके खिलाफ वह खुद मुख्यमंत्री के रूप में 29 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली में अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना देंगी। इसके बाद वह फिर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगी।
विज्ञापन


ममता के घोषित विरोध प्रदर्शन की भाजपा ने की आलोचना
बंगाल विधानसभा में भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता के धरना प्रदर्शन की घोषणा की आलोचना की है। उन्होंने कहा है, इस दिन राम नवमी है। जो लोग सनातन संस्कृति में विश्वास करते हैं वे इस दिन भगवान राम की आराधना करेंगे। इस दिन छुट्टी घोषित करने की बजाय ममता केंद्र सरकार पर मनगढ़ंत और झूठे आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें