पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। राज्य के 46 लाख किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा। आलू किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी और चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी दी जाएगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को किसानों के लिए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की। उन्होंने अलीपुरद्वार, झारग्राम और पुरुलिया जिलों के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज देने का वादा किया, जो किसानों की भलाई के प्रति उनकी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हुगली जिले के पुरसुराह में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के 46 लाख किसानों को 'पीएम किसान सम्मान निधि' का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
क्या है पीएम किसान योजना?
'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' (PM-KISAN) दुनिया की सबसे बड़ी 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' (टीबीटी) योजनाओं में से एक है। इसके तहत, केंद्र सरकार देश भर के किसान परिवारों के बैंक खातों में हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन बराबर किस्तों में भेजती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में 'पीएम-किसान' योजना की 23वीं किस्त जारी की, जो 18,880 करोड़ रुपये की थी। इसमें से 900 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अकेले पश्चिम बंगाल के लाभार्थियों के लिए थी।
विज्ञापन
शुभेंदु ने क्या कहा?
अधिकारी ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम आलू उगाने वाले किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी देंगे।' उन्होंने राज्य के चार लाख किसानों को बिजली सब्सिडी देने और झारग्राम, पुरुलिया तथा अलीपुरद्वार जिलों के किसानों के लिए एक विशेष पैकेज देने का भी वादा किया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आलू किसान अपनी उपज दूसरे राज्यों में भेज सकेंगे।