फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालियागंज हिंसा मामला: सीआईडी ने संभाली जांच की जिम्मेदारी, पुलिस पर शख्स को गोली मारने का आरोप

Mon, 01 May 2023 06:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

लड़की 20 अप्रैल को ट्यूशन पढ़ने गयी थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। अगले ही दिन उसका शव कालियागंज की एक नहर में बहता हुआ पाया गया था। जिसके बाद बीते हफ्ते हिंसक प्रदर्शन हुआ था। 
विज्ञापन
कलियागंज में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में पिछले सप्ताह छापे के दौरान कथित पुलिस गोलीबारी में एक व्यक्ति की ‘मौत’ की जांच का जिम्मा सोमवार को संभाल लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन

नहर में बहते हुए मिला था लड़की का शव
एक लड़की (17 वर्षीय) की मौत को लेकर हुई हिंसा के मद्देनजर छापे के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर गोलीबारी की थी जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लड़की 20 अप्रैल को ट्यूशन पढ़ने गयी थी, लेकिन लौटकर घर नहीं आई। अगले ही दिन उसका शव कालियागंज की एक नहर में बहता हुआ पाया गया था।
 

लड़की की मौत की जांच नहीं करेगा सीआईडी
अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि सीआईडी लड़की की मौत की जांच नहीं करेगा। उन्होंने बताया, "हम उस व्यक्ति की मौत की जांच करेंगे, जो कालियागंज में पुलिस छापे के दौरान गोलीबारी में मारा गया था। हम लड़की की मौत की जांच नहीं करेंगे। हमने आज सुबह से अपना काम शुरू कर दिया है।"
 

हिंसक हो गए थे विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी
लड़की की मौत को लेकर विरोध जता रहे प्रदर्शनकारी पिछले हफ्ते हिंसक हो गये थे। भीड़ ने कालियागंज थाने में आग लगा दी थी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, हालांकि, प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है।
 

हमला करने वालों की तलाश में पुलिस ने की थी छापेमारी
स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कालियागंज थाने पर हमला करने वालों की तलाश में 27 अप्रैल को लगभग दो बजे कालियागंज के राधिकापुर इलाके में मृत्युंजय बर्मन (33 वर्षीय) के घर पर छापेमारी की गयी थी और इस दौरान वह 'पुलिस गोलीबारी में मारे गए' थे।
 
विज्ञापन

मृतक के भाई ने दर्ज कराया पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला
मृतक के बड़े भाई ने कालियागंज थाने के एक सहायक उपनिरीक्षक के खिलाफ कथित 'हत्या' में शामिल होने का मामला दर्ज कराया है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि बर्मन को पुलिस ने गोली मार दी थी। उन्होंने ट्विटर पर एक शव की तस्वीर और वीडियो भी साझा किया। हालांकि, रायगंज पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें