फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: सीबीआई ने सुरक्षा निदेशक ज्ञानवंत सिंह को भेजा समन, कोयला घोटाला मामले में करेगी पूछताछ

Sat, 01 May 2021 03:00 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोलकाता

सार

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को पद से हटाकर आईपीएस ज्ञानवंत सिंह को राज्य के नए सुरक्षा निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चार मई को पश्चिम बंगाल के सुरक्षा निदेशक ज्ञानवंत सिंह को कोयला घोटाला मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ नंदीग्राम में हुई दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को पद से हटाकर आईपीएस ज्ञानवंत सिंह को राज्य के नए सुरक्षा निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के भतीजे से भी हो चुकी है पूछताछ
गौरतलब है कि इसके पहले सीबीआई करोड़ों रुपये के कोयला घोटाला मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी ने अभिषेक की साली मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। सीबीआई ने मेनका के ससुर पवन अरोड़ा को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। मुख्य आरोपी के करीबियों के घरों व दफ्तरों की ली गई थी तलाशी
जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मेनका ने अधिकारियों को बताया था कि उनके पति और ससुर किसी बैंक के लेनदेन के बारे में जानते हैं। मेनका ने दावा किया था कि उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। इससे पहले घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माजी उर्फ लाला के करीबियों के घरों और दफ्तरों की तलाशी ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें