फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत बढ़ी, डेंगू आंकड़ों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने साधा TMC पर निशाना

Fri, 11 Nov 2022 07:50 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मवेशी तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत गुरुवार को 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को डेंगू के आंकड़ों को लेकर टीएमसी सरकार को घेरा है।
विज्ञापन
पुलिस के साथ अनुब्रत मंडल(फाइल) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मवेशी तस्करी मामले में टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत ने टीएमसी नेता मंडल की न्यायिक हिरासत को बढ़ा दिया है। अब अनुब्रत मंडल को 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रहना होगा। सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को यह फैसला दिया। वहीं, दूसरी तरफ केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने टीएमसी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार कहने के बाद भी पश्चिम बंगाल की सरकार केंद्र के साथ डेंगू के आंकड़ों को लेकर कोई जानकारी नहीं साझा कर रही है।  

विज्ञापन

   
अनुब्रत मंडल की मुसीबतें नहीं हो रहीं कम
मवेशी तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सीबीआई की विशेष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस नेता अनुब्रत मंडल की न्यायिक हिरासत गुरुवार को 25 नवंबर तक बढ़ा दी है। दरअसल, किसी भी शर्त पर जमानत की मांग करते हुए टीएमसी नेता के वकील ने अदालत से कहा था कि यदि ऐसा आदेश दिया जाता है तो वह कोलकाता में रहने के लिए तैयार हैं। सीबीआई के वकील ने इसका विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने मंडल की जमानत याचिका खारिज करते हुए उनकी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी। 

 केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार को घेरा
वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने शुक्रवार को डेंगू के आंकड़ों को लेकर टीएमसी सरकार को घेरा है। कोलकाता में अतिसार रोग और पोषण पर 16वें एशियाई सम्मेलन (एएससीओडीडी) में शामिल होने के मौके पर उन्होंने टीएमसी सरकार की आलोचना की। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि बार बार कहने के बाद भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार केंद्र को डेंगू के आंकड़ों को लेकर कोई जानकारी नहीं दे रही है।  
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के पोर्टल को सभी राज्य लगातार डेंगू को लेकर जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं, लेकिन बार-बार कहने के बाद भी टीएमसी सरकार ने हमें जानकारी नहीं दी है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि पश्चिम बंगाल में डेंगू के कितने मरीज हैं और मरने वालों की संख्या क्या है। यह जानकारी केंद्र के साथ साझा की जानी चाहिए। 

पश्चिम बंगाल सरकार ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है। पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक सिद्धार्थ नियोगी ने कहा है कि वे लगातार केंद्र को सूचनाएं भेज रहे है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुछ जगहों से भले ही डाटा ना दिया गया हो। लेकिन हम लगातार सारी जानकारी दे रहे हैं।

हाईकोर्ट ने भाजपा को दी डेंगू जागरूकता रैली निकालने की अनुमति
हाईकोर्ट ने प्रदेश में 14 नवंबर को प्रस्तावित डेंगू जागरूकता रैली आयोजित करने की अनुमति भाजपा को दे दी है। कोलकाता के पुलिस कमिश्नर ने इस रैली को निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद भाजपा ने हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने रैली निकालने की अनुमति देने के साथ पुलिस को इसके लिए उचित इंतजाम और सुरक्षा की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें