फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : ममता सरकार की अर्जी खारिज, सुभाष सरोवर में छठ पूजा की नहीं मिली अनुमति

Thu, 19 Nov 2020 08:27 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee - फोटो : PTI
विज्ञापन

देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए ओडिशा समेत कई राज्यों ने अपने यहां छठ पूजा आयोजन पर रोक लगा दी है। इस बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शहर के पूर्वी भाग में सुभाष सरोवर में छठ पूजा आयोजन की अनुमति देने से गुरुवार को इनकार करते हुए आदेश में संशोधन के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की एक अर्जी को खारिज कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व में अदालत ने सुभाष सरोवर और रवींद्र सरोवर के किनारे छठ पूजा के आयोजन की अनुमति देने से मना कर दिया था। न्यायमूर्ति संजीव बनर्जी और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की पीठ ने राज्य सरकार की अर्जी को खारिज करते हुए कहा कि सरोवर के प्रदूषण के साथ ही कोरोना वायरस के संबंध में स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर भी चिताएं हैं।

पीठ ने कहा कि दुर्गा पूजा और काली पूजा के दौरान भी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए भीड़ को सीमित करने के संबंध में पाबंदियां लगाई गई थी। राज्य सरकार ने गुरुवार को उच्च न्यायालय का रूख कर दोनों सरोवर के किनारे छठ पूजा आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के 10 नवंबर के आदेश में संशोधन का अनुरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें