फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल कैबिनेट विस्तार: स्वपन दासगुप्ता समेत कई मंत्रियों को दिलाई गई सामूहिक शपथ; मंत्रिमंडल में किन्हें जगह?

Mon, 01 Jun 2026 11:05 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का सोमवार को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 मंत्रियों को शपथ दिलाई। यह मंत्रिमंडल विस्तार सरकार गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
35 मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन के बाद पहला मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया। राज्यपाल आरएन रवि ने सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में सभी मंत्रियों को सामूहिक शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। मंत्रिमंडल विस्तार को विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और शासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या 44 हो सकती है, ऐसे में मंत्रिमंडल अभी भी तीन पद कम है।

13 कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल
शुभेंदु अधिकारी सरकार में स्वपन दासगुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव, गौरी शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तपस रॉय, शरद्वत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और शंकर घोष ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, भाजपा विधायक राजेश महाता, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन


इसके अलावा, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, जोयेल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमोय बर्मन, कौशिक चौधरी, गर्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी और सुमना सरकार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेने वाले मंत्री

क्रमांक नाम पद
1 दीपक बर्मन कैबिनेट मंत्री
2 तपस रॉय कैबिनेट मंत्री
3 डॉ. शंकर घोष कैबिनेट मंत्री
4 मनोज कुमार उरांव कैबिनेट मंत्री
5 अर्जुन सिंह कैबिनेट मंत्री
6 गौरी शंकर घोष कैबिनेट मंत्री
7 स्वपन दासगुप्ता कैबिनेट मंत्री
8 जगन्नाथ चट्टोपाध्याय कैबिनेट मंत्री
9 कल्याण चक्रवर्ती कैबिनेट मंत्री
10 अजय पोद्दार कैबिनेट मंत्री
11 शरद्वत मुखर्जी कैबिनेट मंत्री
12 दूध कुमार मंडल कैबिनेट मंत्री
13 अनुप कुमार दास कैबिनेट मंत्री
14 डॉ. इंद्रनील खान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
15 मालती रावा रॉय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
16 राजेश महतो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
17 जोएल मुर्मू राज्य मंत्री
18 हरे कृष्ण बेरा राज्य मंत्री
19 आनंदमय बर्मन राज्य मंत्री
20 अशोक डिंडा राज्य मंत्री
21 नदियार चंद बाउरी राज्य मंत्री
22 विशाल लामा राज्य मंत्री
23 शांतनु प्रमाणिक राज्य मंत्री
24 मौमिता बिस्वास मिश्रा राज्य मंत्री
25 उमेश राय राज्य मंत्री
26 पूर्णिमा चक्रवर्ती राज्य मंत्री
27 कौशिक चौधरी राज्य मंत्री
28 भास्कर भट्टाचार्य राज्य मंत्री
29 दिवाकर घरामी राज्य मंत्री
30 अमिया किस्कू राज्य मंत्री
31 कलिता माझी राज्य मंत्री
32 गर्गी दास घोष राज्य मंत्री
33 बिराज बिस्वास राज्य मंत्री
34 दीपांकर जाना राज्य मंत्री
35 सुमना सरकार राज्य मंत्री


ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: आज से महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलिंडर, जानें नई कीमतें; होटल-रेस्तरां कारोबार पर बढ़ेगा खर्च
विज्ञापन


विभागों के बंटवारे पर भी जल्द फैसला
सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिलने की चर्चा है। संभावित नामों में शंकर घोष, मनोज ओंराओ, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, स्वपन दासगुप्ता, दुधकुमार मंडल और तापस राय शामिल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें