पश्चिम बंगाल में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। पार्टी ने आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए प्रसेनजीत पुइतुंडी और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जनाब कमरुज्जमान चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।