जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को आईसीपी पेट्रापोल में घूमते देखा। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी चप्पलों से आठ सोने के बिस्किट निकले। जवानों ने तुरंत तस्कर को जब्त सामान के साथ पकड़ लिया और आगे की पूछताछ के लिए आईसीपी लेकर आए।
दक्षिण बंगाल सीमांत (जिला–उत्तर 24 परगना) के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के जवानों ने एक तस्कर को आठ सोने के बिस्किट के साथ गिरफ्तार किया। बिस्किट का वजन 932.69 ग्राम है और जिनकी अनुमानित कीमत 49,99,218 रुपए बताई गई है।
विज्ञापन
जवानों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को आईसीपी पेट्रापोल में घूमते देखा। जब उसकी तलाशी ली तो उसकी चप्पलों से आठ सोने के बिस्किट निकले। जवानों ने तुरंत तस्कर को जब्त सामान के साथ पकड़ लिया और आगे की पूछताछ के लिए आईसीपी लेकर आए। गिरफ्तार किए गए तस्कर की पहचान शैलेंद्र नाथ सिकदार, जिला उत्तर 24 परगना के रूप में हुई।
पूछताछ में तस्कर ने बताया कि वह इस तरह की तस्करी में काफी दिनों से लिप्त है। उसने बताया कि ये बिस्किट उसे बांग्लादेशी तस्कर मामा, निवासी बेनापोल ने दिया था। इसके बाद वह ये सोना बनगांव में किसी अनजान व्यक्ति को सौंपने वाला था। इस काम के लिए उसे 8,000 रुपए मिलने थे।
विज्ञापन
145 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया की सीमा पर बीएसएफ तस्करी को रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है और उसे इस काम में सफलता भी मिली है। जिसके चलते तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त लोगों को लगातार पकड़ा जा रहा है।