फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: उत्तर 24 परगना के पब्लिक टॉयलेट में बम विस्फोट, एक नाबालिग की मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:50 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार नाबालिक सुभाषपल्ली का रहने वाला था। वह बनगांव इलाके के रेल गेट-1 के निकटत्तम बाथरूम में गया, तभी विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
Bomb Blast - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24- परगना में सोमवार को एक पब्लिक टॉयलेट में बम विस्फोट होने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया था।  
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार नाबालिक सुभाषपल्ली का रहने वाला था। वह बनगांव इलाके के रेल गेट-1 के निकटत्तम बाथरूम में गया, तभी विस्फोट हुआ। विस्फोट में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे लोकल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इस घटना पर स्थानीय लोगों ने शोक जताया और आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें