फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: सिलीगुड़ी में टीएमसी के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन; NH-31 को किया जाम, टायर जलाकर निकाला गुस्सा

Mon, 29 Apr 2024 12:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा कार्यकर्ता नंद किशोर ने बताया कि वह टीएमसी सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को 12 घंटे के लिए विरोध प्रदर्शन का एलान किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि रविवार को टीएमसी सदस्यों ने उनपर हमला किया था। इस हमले के बाद ही भाजपा ने विरोध करने का फैसला किया। प्रदर्शनकारियों ने एनएच-31 को कुछ घंटों के लिए जाम रखा। उन्होंने माटीगाड़ा पुलिस स्टेशन के बाहर टायर  जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला
टीएमसी के सदस्यों द्वारा दुर्व्यवहार का अनुभव करने वाले भाजपा कार्यकर्ता नंद किशोर ने इस घटना के बारे में मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि वह अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ 26 अप्रैल को मतदान के बाद अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने की कोशिश की। भाजपा का समर्थन करने को लेकर उन पर हमले भी किए गए। 

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मतदान खत्म होने के बाद हम शांति से अपने घर की तरफ से जा रहे थे। वे अचानक से आए और भाजपा का समर्थन करने पर मुझे गालियां देने लगे। हमने गांव के मुखिया से इसकी शिकायत की, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। कल कुछ 25-30 लोग मेरे घर पर आएं और हमला करने लगे। इस हमले में सात लोग घायल हो गए।"
विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से किया इनकार
नंद किशोर ने आगे बताया हमला टीएमसी के सदस्यों ने किया था। उन्होंने कहा कि वह टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज में मतदान हुआ। मालदा के दो सीटों पर सात मई को मतदान होने वाला है। राज्य में सात चरणों में मतदान हो रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने 22, जबकि भाजपा ने 19 सीटें जीती थी। कांग्रेस को महज दो सीटों पर जीत मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें