फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में भाजपा और शुभेंदु अधिकारी को बड़ा झटका, हल्दिया से विधायक तापसी टीएमसी में शामिल

Mon, 10 Mar 2025 05:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

तापसी मंडल के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से न केवल पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा को झटका लगा है, बल्कि पार्टी के विधायक दल को भी इससे नुकसान होगा। राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हल्दिया से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक तापसी मंडल ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तापसी मंडल नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की करीबी सहयोगी कही जाती थीं। तापसी मंडल के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के फैसले से न केवल पूर्वी मेदिनीपुर में भाजपा को झटका लगा है, बल्कि पार्टी के विधायक दल को भी इससे नुकसान होगा। राज्य में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन


बार-बार पार्टी बदलने के अपने फैसले को सही ठहराया
पूर्व मेदिनीपुर अधिकारी का गढ़ माना जाता है और यहां बंदरगाह शहर हल्दिया स्थित है। वह राज्य के ऊर्जा मंत्री अरूप बिस्वास की उपस्थिति में कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुईं। मंडल ने बार-बार पार्टी बदलने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री की विकासात्मक पहल का हिस्सा बनने का फैसला किया है।'

शुभेंदु के बाद भाजपा का रुख किया था 
तापसी मंडल ने कांग्रेस समर्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार के रूप में 2016 में हल्दिया सीट से चुनाव जीता था। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले शुभेंदु अधिकारी के तृणमूल से भाजपा का रुख करने के बाद मंडल भी भाजपा में शामिल हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें