फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा की चोर धरो-जेल भरो रैली शुरू, भाजपा कार्यालय से धर्मतल्ला तक जाएंगे कार्यकर्ता

Thu, 28 Jul 2022 03:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन.अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आज फोन पर वंचित मेधावी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से उनकी पूरी समस्या सुनी।
विज्ञापन
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल शिक्षक घोटाला को लेकर बंगाल भाजपा ने गुरुवार को चोर धरो-जेल भरो रैली शुरू किया। यह रैली भाजपा कार्यालय कॉलेज स्क्वायर से धर्मतल्ला तक जाएगी। भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदरा इस रैली का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री चोर हैं, उनके मंत्री चोर हैं यानि पूरी सरकार ही चोर है।' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तुरंत इस्तीफा दें, क्योंकि उनकी जानकारी के बिना कुछ भी नहीं हो सकता। जो पैसे मिला है, उसका दायित्व लेने से तृणमूल कांग्रेस बच रही है। यह तो केवल 25 फीसदी है, बाकी 75 फीसदी असली के पास है।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी वंचित मेधावियों से कल मिल सकते हैं अभिषेक बनर्जी
इस बीच सूत्रों से खबर मिल रही है कि तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने आज फोन पर वंचित मेधावी प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से उनकी पूरी समस्या सुनी। बताया जा रहा है कि कल अभिषेक बनर्जी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वंचित मेधावियों से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें