फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: भाजपा नेता का अपहरण कर हत्या, भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर लगाया आरोप

Tue, 02 May 2023 08:00 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को घर लौट रहे थे। उसी समय उनकी पत्नी के सामने उनके साथ मारपीट की गई। उसके बाद बाइक सवार तृणमूल के कई नेता आए और उसे घर से उठा कर ले गए...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक नेता के साथ पत्नी के सामने मारपीट करने के बाद अपहरण और फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है। भाजपा ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर लगाया है। घटना पूर्व मेदिनीपुर जिले की है। मृतक की पहचान विजय कृष्ण भुइयां के रूप में हुई है। वे बूथ अध्यक्ष थे। भाजपा ने सोमवार रात से ही विरोध-प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम को घर लौट रहे थे। उसी समय उनकी पत्नी के सामने उनके साथ मारपीट की गई। उसके बाद बाइक सवार तृणमूल के कई नेता आए और उसे घर से उठा कर ले गए। उसके बाद उसकी हत्या कर घर से थोड़ी दूरी पर शव फेंक दिया गया। रात को ही मयना के भाजपा विधायक अशोक डिंडा के नेतृत्व में थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया है।

डिंडा ने कहा कि हत्या के पीछे मयना से पूर्व तृणमूल विधायक संग्राम दोलुई का हाथ है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि हत्या में तृणमूल कांग्रेस और ममता की पुलिस का हाथ है। उन्होंने कहा, हम इसकी सीबीआई जांच की मांग करेंगे और शव का पोस्टमार्टम राज्य सरकार के अस्पताल की जगह सेंट्रल गवर्नमेंट अस्पताल में कराने की मांग करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10-12 दिनों में बंगाल भाजपा के तीन समर्थकों और कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने कल बंद का आह्वान किया है। विजय कृष्ण भुइयां को चार मई को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें