फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: TMC कार्यकर्ताओं की दबंगई, भाजपा नेता को गाड़ी से निकालकर जमकर बरसाए लात-घूसे

Fri, 06 Apr 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बंकुरा में भाजपा के राज्य सचिव श्यामपदा मोंडल के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि 10 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता को गाड़ी से बाहर निकालकर जमीन पर गिराया और फिर उनपर जमकर लात-घूसे बरसाए। इस दौरान कार चालक किसी तरह खुद का बचाव करते हुए वहां से निकल गया।

राज्य में होने वाले हैं पंचायत चुनाव 

बता दें कि राज्य में मई में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। राज्य के 20 जिलों में होने वाले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।। इन 20 जिलों में 1, 3 और 5 मई को मतदान होगा और 8 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखिए वीडियो:-
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें