फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति पर हमला, सरकारी आवास के प्रवेश द्वार पर बदमाशों ने बोला धावा

Tue, 13 Dec 2022 10:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विश्व भारती विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विश्व भारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिद्युत चक्रवर्ती पर उनके सरकारी आवास के प्रवेश द्वार पर कथित रूप से बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोप है कि जब प्रोफेसर पर हमला किया गया, तो  शांति निकेतन पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, प्रोफेसर पर दोपहर 2.45 बजे हमला हुआ। हमले के बाद चीफ मेडिकल ऑफिसर, पीएम अस्पताल से डॉक्टरों को विद्युत चक्रवर्ती के आवास पर भेजने की अपील की गई। हमलावरों पर कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन


भाजपा ने हमले के लिए सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर टीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विद्युत चक्रवर्ती पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया। उन्हें पत्थर से मारा गया। उन पर कुर्सियां फेंकी गईं। बंगाल सरकार उन्हें सुरक्षा देने में असफल रही है।
विज्ञापन


दरअसल, विश्व भारती यूनिवर्सिटी के छात्रों का एक समूह कुलपति के आवास के सामने करीब 20 दिनों से प्रदर्शन कर रहा है। वे कुलपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि विद्युत के कुलपति बनने के बाद से पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें