फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव: गठबंधन में 130 सीट मांग रही कांग्रेस, पर बैठक में नहीं बनी सहमति

Tue, 26 Jan 2021 02:26 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस-वाम गठबंधन
विज्ञापन

वामदलों के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरने जा रही कांग्रेस ने 130 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की पेशकश की है। सोमवार को हुई पहली बैठक में हालांकि सीटों को लेकर सहमति नहीं बनी है। गौरतलब है कि कांग्रेस पिछले चुनाव में राज्य में 294 में 92 सीटों पर ही लड़ी थी और उसके 44 विधायक जीते थे।

विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व ने वामदलों के साथ सीटों के तालमेल का अधिकार राज्य इकाई को सौंपा है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी समेत चार सदस्यों ने गठबंधन में शामिल पांच वामपंथी दलों के प्रतिनिधियों के साथ पहली औपचारिक बैठक की। चौधरी ने कांग्रेस के पिछले चुनावी नतीजों के आधार पर इस बार 130 सीटों की मांग रखी है। पिछली बार कांग्रेस से ज्यादा सीटों पर लड़ने वाले वामदल 26 सीटों पर सफल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें