फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल : रुझानों में टीएमसी को बढ़त, भाजपा नेता विजयवर्गीय बोले- अभी कुछ कहना जल्दबाजी

Sun, 02 May 2021 11:11 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार राउंड काफी ज्यादा हैं इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां (नंदीग्राम) भाजपा जीतेगी और ममता जी हारेंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा दोनों अपनी जीत के दावे कर रही हैं। हालांकि शुरुआती रुझानों में टीएमसी को बढ़त मिलती दिख रही है। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 

विज्ञापन


रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि इस बार राउंड काफी ज्यादा हैं इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, शाम तक ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहां (नंदीग्राम) भाजपा जीतेगी और ममता जी हारेंगी। उन्होंंने कहा कि हमने 3 से शुरुआत की थी और चुनौती दी गई थी कि हमें 100 सीटें भी नहीं मिलेंगी, पर हमने उस निशान को पार कर लिया है। हम जादूई आंकड़े को भी पार कर लेंगे।

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी मतगणना के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को भरोसा जताया कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि डाक मत पत्रों की गिनती से मिल रहे शुरुआती रुझान चुनावी नतीजों की ओर संकेत नहीं करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में तीन सीट जीतने वाली भाजपा अच्छी प्रगति कर रही है।

बता दें कि सुबह साढ़े 10 बजे तक 156 सीटों पर उपलब्ध रुझानों में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने 101 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली थी, जबकि भाजपा केवल 53 सीटों पर आगे चल रही थी। मतगणना के शुरुआती चरणों में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी।

उन्होंने कहा कि डाक मत पत्र के जरिए मतदान करने वालों को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आतंकित किया हुआ था... हमारा आकलन है कि डाक मत मत्रों में हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा। हालांकि भाजपा अच्छी प्रगति कर रही है।
 
पहले चरण में आए रुझानों को देखें तो ममता बनर्जी सत्ता की हैट्रिक लगा सकती हैं। बता दें कि राज्य की 294 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की शुरुआत 27 मार्च को हुई थी, जबकि आखिरी चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। बंगाल में चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान सामने आ रहे हैं। अब तक 240 से ज्यादा सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं और टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें