फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: 2016 में जनता ने दीदी पर जमकर लुटाई थी 'ममता', भाजपा का था इतना बुरा हाल

Sun, 02 May 2021 08:06 AM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2016 की बात करें तो, तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली एआईटीसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं लेफ्ट व कांग्रेस के खाते में कुल 70 सीटें आई थीं।
 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में त्रणमूल कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्कर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल और असम में 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल में इस बार सीधी लड़ाई ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ रही भारतीय जनता पार्टी के बीच है। पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 2021 के मुताबिक टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। जहां एक तरफ भाजपा के खाते में 134 से 160 सीटें आने का अनुमान लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ टीएमसी के 130 से 156 सीटों पर जीत हासिल करने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है 2016 में भाजपा ने केवल 3 सीटों पर जीत हासिल की थी। पढ़िए... 

विज्ञापन

कुछ इस प्रकार थे 2016 विधानसभा चुनाव के नतीजे
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2016 की बात करें तो, तक ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली एआईटीसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेफ्ट व कांग्रेस के खाते में कुल 70 सीटें आई थीं। वहीं भाजपा सिर्फ 3 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। लेकिन इस बार परिस्थिति एकदम उलट है। 

बहुमत के लिए किसी भी दल को 148 सीटों पर हासिल करनी होगी जीत
कुल 294 विधानसभा सीटों में से जीत हासिल करने के लिए किसी भी दल को 148 सीटों का आंकड़ा चाहिए। एग्जिट पोल 2021 के अनुसार 2016 में तीन सीटें जीतने वाली भाजपा को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। वहीं पिछले चुनाव में 70 सीट हासिल करने वाली लेफ्ट व कांग्रेस की हालत खस्ता बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें