पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ani
पश्चिम बंगाल में शनिवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। पांच जिलों की 30 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, एक अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने दार्जिलिंग जिले के मतिगारा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। टीएमसी ने राजेन सुंदर को यहां से अपना नया प्रत्याशी बनाया है।