फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होते ही 'उठक-बैठक' करने लगे टीएमसी के पूर्व नेता सुशांत पाल, जानिए क्या है मामला

Thu, 04 Mar 2021 08:37 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता सुशांत पाल भाजपा में हुए शामिल - फोटो : Twitter video Grab@mrsgandhi
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता सुशांत पाल गुरुवार को पूर्वी मिदनापुर जिले में भाजपा में शामिल होने के बाद मंच पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे और उन्होंने इसे सत्तारूढ़ दल में अपने कार्यकाल के दौरान पिछले पापों का प्रायश्चित बताया।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस छोड़ने वाले नेता शुभेंदु अधिकारी के समर्थक सुशांत पाल पिंगला इलाके में एक रैली के दौरान भाजपा का झंडा हासिल करने के बाद बीच में ही भाषण छोड़कर पालथी मारकर बैठ गए।

पार्टी के खड़गपुर संख्या दो प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि यह टीएमसी में रहने और शीर्ष नेतृत्व के सनकी और जनविरोधी आदेशों का पालन करने का प्रायश्चित है। अब मुझे इसका दुख है।
विज्ञापन


पाल ने आरोप लगाए कि टीएमसी ने 2018 में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव नहीं होने दिए और स्थानीय निकायों पर जबरन कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं क्योंकि मैं डरा हुआ महसूस कर रहा था। मैं विरोध करना चाहता था लेकिन मेरी आवाज दबा दी जाती थी। पाल के पालथी मारकर बैठते ही भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए जबकि कई उन्हें अचंभित नजरों से देख रहे थे।






टीएमसी के जिला इकाई अध्यक्ष अजय मैती ने कहा, ‘‘पाल से चार वर्ष पहले ही सारी जिम्मेदारियां ले ली गई थीं। अब वह भाजपा के इशारे पर ‘ड्रामाबाजी’ कर रहे हैं।’’ इससे पहले टीएमसी के कई नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें